Location: Bhavnathpur
छवनी टोला निवासी विश्वनाथ साह अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में था संलिप्त, गढ़वा जेल भेजा गया
भवनाथपुर (गढ़वा)। थाना प्रभारी रजनी रंजन के नेतृत्व में भवनाथपुर पुलिस ने रविवार की देर शाम मकरी पंचायत के छवनी टोला में छापामारी कर 650 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) जब्त किया और इस अवैध कारोबार में संलिप्त विश्वनाथ साह को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को यह कार्रवाई एसडीपीओ की ओर से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर करनी पड़ी। छापामारी के दौरान पुलिस ने देखा कि गांजा छोटी-छोटी पुड़ियों में बिक्री के उद्देश्य से पैक किया गया था और घर में अवैध रूप से रखा गया था।
छापेमारी के दौरान पुलिस को देख विश्वनाथ साह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार विश्वनाथ साह लंबे समय से अपने घर से गांजा बेचने का काम कर रहा था। यह कार्रवाई मादक पदार्थ के अवैध व्यापार पर नकेल कसने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।















