भवनाथपुर के झगड़ाखाड़ में दुर्गा पूजा समिति का गठन

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर।
झगड़ाखाड़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में नव विराट दुर्गा पूजा सह रामलीला कमेटी की बैठक जनक राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया और पूजा समिति का गठन किया गया।

समिति में जयप्रकाश गुप्ता को अध्यक्ष, आनंद साह को उपाध्यक्ष, शशिकांत ठाकुर को सचिव, रंजीत गुप्ता को सह सचिव, मानिकचंद राम को कोषाध्यक्ष तथा राजेंद्र साह को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मार्गदर्शन समिति में चंद्रिका राम, सुखारी भूइयां, विनोद आनंद पाठक, रंजीत प्रसाद और अनुज कुमार पाठक को शामिल किया गया। वहीं सदस्य के रूप में जनक राम, निरंजन पाठक, रंजीत प्रसाद, उदित कुमार, पंकज कुमार भगत साह, सतीश कुमार पाठक, प्रेमनाथ और अमित कुमार का चयन किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूजा के आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। समिति ने सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक सहयोग की अपील की है ताकि दुर्गा पूजा और रामलीला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!