भगवान जगन्नाथ भैया बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ एकांतवास में गए

Location: Ranka

रंका भगवान जगन्नाथ भैया बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ शनिवार को एकांतवास में गए । पूर्व परंपरानुसार ऐतिहासिक रंका ठाकुरबाड़ी मंदिर में बैदिक मंत्रोच्चार के बीच रविवार को राज पुरोहितो ने सेवइत कुमार गोवर्धन प्रसाद सिंह एवं गुलाब प्रसाद सिंह तथा राज परिवार के अन्य सदस्यों तथा रंका शहर के प्रबुद्ध भक्तगणों की उपस्थिति में पूरे बैदिक बिधान से भगवान के श्री विग्रह को हल्दी एवं चंदन मिश्रित जल से महा स्नान कराया तत्पश्चात महाप्रसाद भोग एवं आरती के पश्चात भगवान को उनका कक्ष में स्थापित कर पट्ट बंद कर दिया गया जहां एक पखवाड़े तक भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा तथा भैया बलभद्र के साथ अपने कक्ष में एकांतवास में रहेंगे इन दिनों भगवान की मानसिक पूजन होगी एवं फल का भोग प्रसाद अर्पित किया जाएगा करीब एक पखवाड़े के दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी द्वारा भगवान की बिशेष सेवा के साथ साथ मांसिक पूजा आरती एवं प्रसाद भोग अर्पित किया जाता रहेगा आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन भगवान के कक्ष का पट्ट खुलने के बाद पुनः बैदिक बिधान से षोडशोपचार पूजन एवं महाआरती के पश्चात भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा एवं भैया बलभद्र का दर्शन आम जनों को सुलभ होंगे रंका ठाकुर बाड़ी मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित बालेश्वर दुबे ने बताया कि अषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को भगवान जगन्नाथ के कक्ष का पट्ट खुलने के पश्चात राज परिवार द्वारा आयोजित पूर्व परंपरा के अनुसार अनुसार मंदिर के प्रांगण में चौबीस घंटे का अखंड कीर्तन के पश्चात भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र को रथसीन कराकर मौसीबाड़ी तक की रथयात्रा कराई जाएगी

भगवान क्यों एकांतवास में जाते है जानकारों के अनुसार भगवान जगन्नाथ पुरी में अपने परम प्रिय भक्त माधव दास के प्रारब्ध के हिस्से की बिमारी को उनकी सहमती से मांग लिया था ताकि उनके भक्त माधव दास को दूसरा जन्म न लेना पड़े उसी परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा तथा भाई बलभद्र के साथ एकांतवासी होते हैं इस दौरान भगवान की बिशेष सेवा एवं औषधि के अलावा प्रसाद भोग का ख्याल रखा जाता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!