ब्रेकिंग न्यूज़ :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दवा के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Location: Meral

मेराल। एसपी दीपक कुमार पांडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मेराल पुलिस ने गुरुवार को थाना के पास एनएच पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंधित दवा के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेंद्र सिंह, पिता अदरू सिंह, निवासी शाहपुर, थाना नौडीहा बाजार, जिला पलामू और दया शंभू राम, पिता नंदलाल राम, निवासी विश्रामपुर, जिला पलामू शामिल हैं।

थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि दोनों आरोपी श्री बंशीधर नगर की ओर से एक कार में प्रतिबंधित दवाएं लोड कर गुमला जिला के जया ले जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर हाईवे पर चेकिंग के दौरान उन्हें दबोचा गया।

जब्त कार (नंबर JH03AM 1980) से 12 बॉक्स में भरी 1430 बोतल कफ सिरप और 18 बॉक्स में 2152 टैबलेट बरामद की गई है। पूरे मामले में थाना कांड संख्या 105/25 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!