ब्रेकिंग न्यूज़:अवैध बालू लदा ट्रैक्टर नहर में पलटा, चालक की मौके पर मौत

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि): बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर मदरसा के समीप मंगलवार की अहले सुबह करीब 4 बजे अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर नहर में पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र के बोदरा पंचायत अंतर्गत बिछी गांव निवासी लगभग 20 वर्षीय गंगा चौधरी के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर को नहर से बाहर निकाला गया, जहां चालक गाड़ी के नीचे दबा हुआ मिला। काफी खून बह जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन असंतुलित होकर नहर में गिर गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक गंगा चौधरी अपने पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी शादी नहीं हुई थी। 30 अप्रैल को उसकी बहन की शादी तय थी, जिसकी तैयारी चल रही थी। बताया जाता है कि वह सोमवार को तिलक का सामान खरीदकर लौटा था और बहन की शादी के लिए पैसे की व्यवस्था करने के उद्देश्य से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ट्रैक्टर मझिआंव थाना क्षेत्र के बिछी गांव निवासी प्रयाग चौधरी का बताया जा रहा है। ट्रैक्टर मालिक के अनुसार, चालक रोज की तरह बालू लेकर जा रहा था, इसी दौरान दुर्घटना हो गई।
इस घटना के बाद इलाके में अवैध बालू ढुलाई को लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!