ब्रेकिंग न्यूज़:अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, लकड़ी चुनने निकली थीं दोनों, गांव में पसरा मातम

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर : गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंबा गांव स्थित अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार सुबह तालाब में दोनों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद मृत बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृत बच्चियों की पहचान पतरिहा कला गांव के हरिजन टोला निवासी राजू राम की आठ वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी तथा परमेश्वर राम की 10 वर्षीय पुत्री रेशमा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां मंगलवार सुबह करीब नौ बजे घर से बहवा पहाड़ की ओर लकड़ी चुनने के लिए निकली थीं। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद ग्रामीणों एवं स्वजनों ने आसपास के जंगल, पहाड़ी एवं अन्य संभावित स्थानों पर रातभर खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
बुधवार सुबह करीब छह बजे गांव के कुछ बच्चे शौच के लिए अकेलवा तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान बच्चों की नजर तालाब में तैर रहे दो शवों पर पड़ी। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों के शव तालाब से बाहर निकाले गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद श्री बंशीधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तालाब में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मौके पर मौजूद ग्रामीण अरुण तिवारी ने बताया कि दोनों बच्चियां लकड़ी चुनने के लिए पहाड़ की ओर गई थीं। भीषण गर्मी के कारण संभवतः वे तालाब में नहाने के लिए उतर गईं, लेकिन उन्हें तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं था। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी अकेलवा तालाब में डूबने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद तालाब के आसपास सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के चारों ओर घेराबंदी कराने, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृत बच्चियों की मां एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक और सन्नाटा का माहौल बना हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!