बोदरा-गोपालपुर मोड़ पर पांच घंटे सड़क जाम, विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने हटाया जाम

Location: Manjhiaon


मझिआंव। प्रतिनिधि। मझिआंव थाना क्षेत्र के बोदरा पंचायत अंतर्गत गोपालपुर-गोड़धोई उर्फ धोबनी नाला में सड़क निर्माण को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक सड़क जाम कर दिया। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुआ जाम दोपहर करीब एक बजे स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के हस्तक्षेप और उपायुक्त से हुई वार्ता के बाद समाप्त हुआ।
बताया गया कि उक्त स्थल पर सड़क निर्माण को लेकर अंचल अमीन द्वारा अब तक सात बार मापी की जा चुकी है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा सड़क निर्माण का विरोध किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश था। इसी के विरोध में जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह करीब नौ बजे गोपालपुर मोड़ पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया।
जाम की सूचना स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह और एसडीओ को दी गई। सूचना मिलते ही विधायक श्री सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से उपायुक्त से बातचीत की। विधायक ने मौके पर मौजूद लोगों को भी मोबाइल फोन को स्पीकर पर रखकर उपायुक्त से हुई बातचीत सुनाई।
उपायुक्त ने विधायक से पूछा कि जिस जमीन पर सड़क निर्माण प्रस्तावित है, वह सरकारी है या गैर-मजरुआ। मौके पर मौजूद अंचल निरीक्षक शशि कुमार ने बताया कि उक्त जमीन गैर-मजरुआ आम रास्ता के रूप में दर्ज है। इस पर उपायुक्त ने विधायक को आश्वस्त किया कि उक्त जमीन पर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उपायुक्त के निर्देश और विधायक के आश्वासन के बाद दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया।
इसके बाद विधायक नरेश प्रसाद सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी श्रीमती कनक, अंचल निरीक्षक शशि कुमार, अंचल अमीन उत्तम कुमार, संबंधित हल्का कर्मचारी तथा अन्य लोगों ने सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
एक दर्जन से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ
ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क के निर्माण से एक दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सड़क बनने से टरहे, बरछाबांध, आधारसेमरी, कुसुमिया, दामर, लावा चंपा, जतरो-बंजारी, भैंसाखाड़, नावाडीह सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
मौके पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यदि संबंधित विभाग द्वारा सड़क का निर्माण नहीं कराया जाता है तो वे अपने जन कल्याण मिशन के तहत सड़क का निर्माण कराने का प्रयास करेंगे। विधायक के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों में खुशी देखी गई और उन्होंने जाम समाप्त कर दिया।
विधायक ने थाना प्रभारी को लगाई फटकार
मौके पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने मझिआंव थाना प्रभारी अमित कुमार को भी फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि जब अंचल के अमीन, कर्मचारी और सीआई द्वारा स्थल की मापी कराई जा रही थी, उस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की तथा मारपीट की धमकी दी। उन्होंने थाना प्रभारी से सवाल किया कि उस समय पुलिस क्या कर रही थी। इस पर थाना प्रभारी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, टरहे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह, बोदरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इंदल सिंह, जय कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान, प्रदीप कुमार सिंह उर्फ खीरू सिंह, पंचायत समिति सदस्य अनिल राम, वार्ड सदस्य राजेश्वर सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कमल सिंह, बसंत राम, शंकर रजवार, भोला रजवार, नारायण राम सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशानिक खबरें

    प्रशानिक खबरें

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी
    error: Content is protected !!