बेलचम्पा कोयल नदी पुल लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Location: Garhwa

देसी कट्टा, लूटे गए मोबाइल व बाइक बरामद; दो आरोपी अब भी फरार, गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी

गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलचम्पा कोयल नदी पुल के पास हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने शुक्रवार को गढ़वा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गुरुवार की रात करीब 3 बजे दो राहगीरों से हथियार का भय दिखाकर ₹6,500 नकद, दो मोबाइल फोन, दो बैग और जरूरी कागजात लूट लिए गए थे। पीड़ित प्रेमचंद कुमार गुप्ता के फर्द बयान पर गढ़वा थाना में कांड संख्या-265/25 दर्ज किया गया था।

एसपी गढ़वा के निर्देश पर एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने संध्या करीब 5:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर अनूप कुमार एवं सोजल राम को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूट के दोनों मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक (JH14-86689) बरामद की गई।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि इस लूट में रोहित कुमाररूपेश कुमार और शालू उर्फ अमरदीप लाल भी शामिल थे। इसी आधार पर शुक्रवार को रूपेश कुमार को नारायणपुर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देसी कट्टा और बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर प्लस बाइक जब्त की गई।

दो अन्य आरोपी रोहित कुमार व शालू उर्फ अमरदीप लाल (निवासी – पचपड़वा गांव) अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस कार्रवाई को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिससे आम लोगों में राहत की भावना देखी जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।

इस अभियान में थाना प्रभारी वृज कुमार, पुअनि बिकू कुमार रजक, रंजन कुमार साह, जनार्दन राउत, संजय कुमार सिंह, आरक्षी सचीत कुमार, श्रीकांत सिंह, धिरेन्द्र कुमार दूबे, नवस करकट्ट, मनोज यादव, अभिमन्यु कुमार व बनवारी प्रसाद गुप्ता समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और कठिन डगर

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश
    error: Content is protected !!