बिराजपुर में महुआ चुनने गई महिला को हाथियों ने कुचला, मौके पर ही मौत 

Location: Garhwa

गढ़वा: रमकंडा थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में बुधवार सुबह हाथियों के झुंड ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। मृतका की पहचान 60 वर्षीय देवमनी देवी, पति रामजीत सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, देवमनी देवी सुबह करीब 6:30 बजे अपने पोते-पोतियों के साथ घर के पास जंगल में महुआ चुनने गई थी। इसी दौरान हाथियों का झुंड अचानक वहां पहुंचा और दहाड़ते हुए हमला कर दिया।

हाथियों को देख पोते-पोती ने अपनी दादी को भागने के लिए आवाज लगाई और खुद किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। लेकिन बुजुर्ग महिला समय रहते भाग नहीं पाई, जिसके कारण हाथियों ने कुचलकर उसे मार डाला। अन्य ग्रामीणों ने भी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। इसके बाद रेजर अजय टोप्पो एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

वन विभाग ने मृतका के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और आश्वासन दिया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही पूरा मुआवजा दिया जाएगा

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से सुरक्षा के उपाय करने और प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!