बिजली बिल वसूली कैंप में 5,08,465 रूपए उपभोक्ताओं के द्वारा किया गया जमा

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:- झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड बंशीधर नगर के द्वारा बिजली बिल भुगतान के लिए 24 मई से 29 मई तक विशेष कैंप का आयोजन किया गया था।जिसमें इस कैंप कि अंतिम दिन गुरुवार को चेचरिया में स्थित बाबा कैलाश चौरसिया कोम्प्लेक्स में लगायें गये कैंप से 92 हजार 1 सौ 20 रूपए बिजली उपभोक्ताओं के द्वारा जमा किया गया। 24 मई से 29 मई तक विभाग के द्वारा लगाए गए कैंप से बिजली उपभोक्ताओं के द्वारा 5 लाख 8 हजार 4 सौ 65 रूपए जमा किया गया है।बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बिजली बिल भुगतान के लिए 24 मई से 29 मई तक सभी प्रखंडों में विशेष कैंप का आयोजन किया गया था।बंशीधर नगर में बिजली बिल जमा करने के लिए अंतिम दिन गुरुवार को चेचरिया में स्थित बाबा कैलाश चौरसिया कोम्प्लेक्स में लगायें गये कैंप से 92 हजार 1 सौ 20 रूपए बिजली उपभोक्ताओं के द्वारा जमा किया गया। यहां पर प्रत्येक माह में 15‌ और 29 तारीख को कैंप लगाया जाएगा।यदि इस दिन रविवार पड़ता है तो वैसी स्थिति में एक दिन पहले या एक दिन बाद में कैंप लगाई जाएगी।इसी तरह से बिजली विभाग के द्वारा बिजली बिल का भुगतान करने के लिए एक सप्ताह से लगायें गये कैंप में 5 लाख 8 हजार 4 सौ 65 रूपए जमा किया गया है।उन्होंने कहा कि कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य यह है की जो बिजली उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान करने के लिए कार्यालय या ऑनलाइन के माध्यम से बिल का भुगतान करते हैं और कुछ उपभोक्ता किसी कारणवश कार्यालय नहीं जा पाते हैं या ऑनलाइन के माध्यम से भुगतान नहीं कर पाते हैं।विभाग के द्वारा लगाए गए कैंप में वे सभी उपभोक्ता अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान करते हैं।जिससे कि कैंप लगने से उपभोक्ताओं को कार्यालय में जाने से छुटकारा मिलता है।उन्होंने कहा की वैसे उपभोक्ता जिनका बिजली मीटर घर के अंदर में लगा हुआ है।वह अपना बिजली मीटर को अपने घर के बाहर लगाने के लिए बिजली विभाग के कार्यालय या बिजली कर्मियों के माध्यम से जल्द से जल्द लगवा लें।जिसकी ऊंचाई 5 फिट से अधिक न हो।ताकि बिजली बिल निकालने के लिए ऊर्जा मित्र आए तो मीटर से बिल निकालने में किसी प्रकार की परेशानी का सामान नहीं करना पड़े।उन्होंने अपील किया है कि वैसे उपभोक्ता जो बगैर बिजली कनेक्शन का बिजली का उपयोग कर रहे हैं वह अपना बिजली कनेक्शन करा कर ही बिजली का उपयोग करेंगे।क्योंकि विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।बिजली चेकिंग के दौरान बगैर कनेक्शन का बिजली का उपयोग करते पाए जाते हैं तो वैसे उपभोक्ताओं पर विभाग के द्वारा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।मौके पर सहायक अभियंता प्रदीप कुमार सिंह,पंकज कुमार,सुनील भारती,नईम अंसारी,उर्जा मित्र राजू मेहता सहित कई उपभोक्तागण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!