पलामू जिला अन्तर्गत विभिन्न जगहों पर 2अरब 70 करोड़ 19 लाख रूपये की लागत से जल्द बनेगी 243.3 कि.मी लम्बी सड़क-बीडी राम

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर- रामगढ़ प्रखंड की जनता के सुगम आवागमन हेतु चैनपुर के कुट्टी मोड़ से रामगढ़ ब्लॉक होते हुए हुटार तक 94 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से बनने वाली लगभग 24.10 किलोमीटर लम्बी सड़क का शिलान्यास किया.उक्त सड़क केंद्रीय अवसंरचना निधि (CRIF) से निर्मित होगी.रामगढ़ बाजार में आयोजित इस शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर सम्बोधन के दौरान सांसद श्री राम ने बताया कि इस सड़क निर्माण के क्रम में आने वाली कुल 23 मौजा में 75.4126 एकड़ भूमि का भू अर्जन करने हेतु 14 करोड़ 76 लाख 34हज़ार 2 सौ 84 रूपये भू अर्जन कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है .इस सड़क निर्माण में जिन लोगों के भूमि को अधिगृहित किया जा रहा है बहुत जल्द इस राशि को उनके बीच वितरित किया जायेगा. बताया कि उनके प्रयास से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पीएम जन मन के अंतर्गत पलामू जिला में 21 सड़कों (100.137 कि.मी.)लागत 79 करोड़ 33 लाख 12 हज़ार रूपये से स्वीकृत हुआ है जिसका बहुत जल्द टेंडर निकलने वाला है उक्त सड़कों में चैनपुर रामगढ़ में 10 सड़कों का निर्माण किया जाएगा.वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत पलामू जिला में चयनित 53 सड़क (143. 175 किलोमीटर), लागत एक अरब 91 करोड़ 7 लाख रुपए से स्वीकृत होने वाला है.उक्त सड़कों में विशेष कर चैनपुर – रामगढ़ प्रखंड में 10 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा.सांसद श्री राम ने कहा कि इस तरह इन दोनों योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज 4 एवं प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत कुल 2अरब 70 करोड़ 19 लाख रूपये की राशि से 243.3 कि.मी. सड़कों का निर्माण कराया जायेगा. बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार सबका विकास सबका साथ के तर्ज पर कार्य करती है उनकी मंशा है कि गांव में रहने वाले लोगों को भी वही सुविधा प्राप्त हो जो शहर में रहने वाले लोगों को मिल रही है.बताया कि वैसा गांव या बसावट जहाँ 50% से अधिक संख्या में आदिवासी लोगों का निवास है उन सभी ग्रामों को प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण तक बेहतर पहुँच के साथ-साथ बेहतर सड़क और दूरसंचार संपर्क और पीवीटीजी घरों और आवासों में स्थायी आजीविका के अवसर जैसी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का लक्ष्य है.उक्त अवसर पर जिला परिषद सदस्य श्री प्रमोद सिंह,श्री छोटन सिंह, श्री गोबिंद सिंह,विधायक प्रतिनिधि श्री भीष्म चौरसिया, रामगढ़ प्रमुख श्रीमती प्रेमी देवी जिला सांसद प्रतिनिधित्व विजय ओझा,श्री अमलेश चौरसिया, कार्यपालक अभियंता श्री अनिल कुमार, संवेदक श्री अरुण सिंह, वरिष्ठ नेता श्री जय दुबे, श्री ईश्वरी पांडेय, मंडल अध्यक्ष शशि भूषण पांडेय, कामेश्वर सिंह, सिकंदर चौधरी, उपप्रमुख श्री सुनील सिंह, नरेश चौरसिया आनंद सिंह, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे,कौशल झा,अविनाश कुमार सिन्हा, दिलीप चंद्रवंशी,भोला पांडेय, रामगढ़ मुखिया उमा प्रसाद, उलडंडा मुखिया राजकुमारी देवी आदि समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार
    error: Content is protected !!