बालू कारोबार के आरोपों पर झामुमो का पलटवार, भानु प्रताप शाही पर ओछी राजनीति का आरोप

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर:
पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा विधायक अनंत प्रताप देव एवं उनके पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव पर बालू के अवैध कारोबार में संलिप्तता के लगाए गए आरोपों को झामुमो ने सिरे से खारिज करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि भानु प्रताप शाही के आरोप पूरी तरह अनर्गल, निराधार और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि गढ़ परिवार की राजनीति हमेशा सेवा और जनहित पर आधारित रही है, न कि निजी लाभ कमाने पर।
उन्होंने भानु शाही को नसीहत देते हुए कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने राजनीतिक अतीत और कार्यशैली पर नजर डालनी चाहिए। पांडेय ने आरोप लगाया कि भानु शाही का इतिहास भ्रष्टाचार से जुड़ा रहा है और वे जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह के बेबुनियाद बयान दे रहे हैं।
मुक्तेश्वर पांडेय ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में बालू सस्ती दरों पर उपलब्ध हो रहा है, जिससे कुछ लोगों की राजनीतिक जमीन खिसक रही है। इसी वजह से अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए इस तरह के आरोप गढ़े जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विधायक अनंत प्रताप देव लगातार विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठा रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हुआ है। यही कारण है कि विरोधी दलों में बेचैनी देखी जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मानवेंद्र प्रताप देव की बढ़ती जनस्वीकृति से विपक्षी दल असहज हैं।
धुरकी में हाल ही में हुई घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पांडेय ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए विधायक प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने झामुमो को जनहित के मुद्दों पर काम करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देती है, जबकि भाजपा और भानु शाही जैसे नेता मुद्दों से ध्यान भटकाकर भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास करते हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान निर्मल पासवान, अमरनाथ पांडेय, मनोज पासवान, सुधीर प्रसाद, धीरज कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!