Location: पलामू
मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मोहल्ला में सड़क दुर्घटना में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के किन्नी खुटार गांव निवासी कौशर अली उम्र 20 वर्ष,मजीद अंसारी उम्र 45 वर्ष और शाहिद अंसारी उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में घायल मजदूर मजीद अंसारी ने बताया कि बुधवार की सुबह तीनों लोग एक बाइक पर सवार होकर मजदूरी करने कल्याणपुर गांव जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में शाहपुर नई मोहल्ला में बाइक से नियंत्रित होकर गिर कर तीनो लोग घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी कौशर अली की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायलों का इलाज करवा रहे हैं।











