एमएमसीएच परिसर में डीसी ने पलाश दीदी कैफे का किया उद्घाटन

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने बुधवार को एमएमसीएच परिसर में जेएसएलपीएस अंतर्गत पलाश दीदी कैफे का उद्घटान किया।इसके पश्चात उन्होंने जेएसएलपीएस डीपीएम अनिता केरकेट्टा से कैंटीन व्यवस्था की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने कैंटीन में तैयार किये गये भोजन का स्वाद भी लिया।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस कैंटीन के शुरू हो जाने से आमजनों व मरीज़ों को उचित मूल्यों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सकेगा।उन्होंने कहा कि यह कैफे ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने और महिलाओं के आत्म निर्भरता के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।जिले में पूर्णरूप से क्रियाशील यह पहला दीदी कैफे है।एसएचजी दीदियों के द्वारा रागी,मड़वा के माध्यम से पारंपरिक भोजन तैयार किया जा रहा है जो सेहत के लिये भी लाभदायक है।जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यमों से दीदियों को प्रोत्साहन करने की दिशा में विभिन्न कार्य किया जा रहा है।

सुबह 7 से शाम 7 बजे तक संचालित होगा कैफे

जेएसएलपीएस की डीपीएम अनिता केरकेट्टा ने बताया कि यह दीदी कैफे सुबह 7 से शाम 7 बजे तक संचालित किया जायेगा।इसमें दोपहर के खाने में दाल-चावल और सब्जी 50 रूपये,रोटी सब्जी-भुजिया सलाद भी 50 रूपये,मछली करी और चावल 80 रूपये,अंडा करी और चावल 60 रुपये के अलावे विभिन्न प्रकार के सुबह का नास्ता और शाम का स्नैक्स भी उपलब्ध रहेगा।इस अवसर पर एमएमसीएच अधीक्षक,पीएम प्रकाश दयाल, पीएम राजेश गुप्ता,डीएफएम इमरान अहमद,नवल किशोर राजू, अख्तर अंसारी,बीपीएम पिंकी कुमारी,प्रदान से रुचिका सिंह, पलाश दीदी कैफे से सकुंतला, मीणा,माधुरी,सीमा माया के साथ विभिन्न दीदियां उपस्थित रहीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!