बरडीहा में पेड़ से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

Location: Manjhiaon


मझिआंव। प्रतिनिधि। बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 21 वर्षीय युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान बभनी गांव निवासी चतर गुण रजवार के पुत्र टपू कुमार रजवार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बभनी देवी मंदिर से करीब 500 गज पश्चिम स्थित महुआ के पेड़ से शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं है कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के बीच युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की चर्चा होती रही। बताया जा रहा है कि मामला कथित रूप से प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने जांच के लिए खोजी कुत्ते को भी बुलाया। खोजी कुत्ता घटनास्थल से आसपास घूमते हुए नागेश्वर रजवार के घर में पहुंचा। इसके बाद पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बरडीहा थाना ले गई।
घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशानिक खबरें

    प्रशानिक खबरें

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी
    error: Content is protected !!