बरडीहा बीडीओ की समीक्षा बैठक, पेयजल समस्या पर सख्त निर्देश, खराब चापानलों की तत्काल मरम्मत का आदेश

Location: Manjhiaon

बरडीहा प्रखंड सह अंचल सभागार में गुरुवार को बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य रूप से भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में बीडीओ राजेश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रखंड क्षेत्र में पेयजल संकट को किसी भी स्थिति में गंभीर नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों और पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी खराब चापानलों की पहचान कर पीएचडी विभाग के माध्यम से तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बताया कि पीएचडी विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800 3456 502 जारी किया गया है, जिस पर किसी भी पंचायत के खराब चापानल की सूचना दी जा सकती है। सूचना मिलते ही विभाग द्वारा अविलंब मरम्मत कार्य किया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने पंचायत स्तर पर 13वें, 14वें एवं 15वें वित्त आयोग की राशि से भी खराब चापानलों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि सभी पंचायत सचिव आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में चापानलों की स्थिति का नियमित निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही या कोताही बरतने वाले कर्मियों एवं पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मनरेगा बीपीओ प्रभु टोप्पो, पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह, ललन बैठा, ललन राम, इंद्रदेव कुमार, सहायक अभियंता अमित कुमार, पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता कृष्णा देव यादव, 15वें वित्त के कनीय अभियंता अनिल कुमार चौधरी, मनरेगा विभाग के कनीय अभियंता अनिकेश कुमार, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज गणेश कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर श्याम कांत विश्वकर्मा सहित अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!