बरडीहा प्रखंड में मनरेगा योजना में भारी अनियमितता, जेसीबी से हो रही तालाब की खुदाई – जांच के आदेश

Location: Manjhiaon

मझिआंव, प्रतिनिधि:
बरडीहा प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। सरकारी राशि का दुरुपयोग रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मज़दूरों की डिमांड डाले जाने से पहले ही तालाब की खुदाई पूरी कर उसे पूर्ण दिखाया जा रहा है।

प्रखंड मुख्यालय से महज 200 मीटर दूर बरडीहा पंचायत में मनरेगा योजना के तहत “पुष्पा चौबे के खेत में तालाब निर्माण” (योजना संख्या: 3407010002/I F/7080904129902) कार्य स्वीकृत किया गया है। जानकारी के अनुसार, इस योजना के लिए मज़दूरों की डिमांड 9 जून 2025 को डाली गई थी। जबकि नियमों के अनुसार, डिमांड डालने के बाद ही मज़दूरों से खुदाई कार्य करवाया जाना चाहिए, लेकिन यहां नियमों को ताक पर रखकर विपरीत तरीके से कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब की खुदाई जेसीबी मशीन से पहले ही करवा ली गई थी। इसके बाद मज़दूरों से काम करवा कर मशीन के निशान मिटा दिए गए, ताकि कागज़ों पर सब कुछ सही दिखाया जा सके।

बताया जा रहा है कि निचले स्तर के मनरेगाकर्मियों की मिलीभगत से दर्जनों तालाब और डोंभा की खुदाई जेसीबी से कराई जा रही है, जो मनरेगा के नियमों के विरुद्ध है। वहीं, कुछ पंचायतों में तो एक ही स्थान पर चार-चार, पांच-पांच डोंभा खुदे हुए पाए गए हैं।

इस संबंध में पूछे जाने पर बरडीहा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मेंठ, जेई, बीपीओ सहित सभी संबंधित कर्मियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


0
0
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!