बभनी में मृतक टप्पू रजवार के परिजनों से मिले बीडीओ, मदद का दिया भरोसा

Location: Manjhiaon



मझिआंव। बरडीहा प्रखंड के बभनी गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई टप्पू रजवार की मौत के बाद बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
बीडीओ मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। परिवार को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान प्रशासन की ओर से तत्काल राहत के रूप में परिवार को 50 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया गया। वहीं बीडीओ ने मौके पर मौजूद पंचायत सचिव को विधिवत मृत्यु प्रमाण पत्र अविलंब निर्गत करने का निर्देश दिया।
बीडीओ ने परिजनों को दाह संस्कार एवं 12वीं के श्राद्ध कर्म के बाद राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत आवेदन जमा करने को कहा, ताकि नियमानुसार सहायता राशि स्वीकृत कराई जा सके। उन्होंने बताया कि मृतक की मां का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में दर्ज है। इसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाकर शीघ्र आवास स्वीकृत कराने की पहल की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सगमा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    सगमा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक दया पांडेय की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक दया पांडेय की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिखा संगम

    मझिआंव : हार्ट अटैक से भाजपा नेता शंभू चौधरी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

    मझिआंव : हार्ट अटैक से भाजपा नेता शंभू चौधरी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

    सड़की की दिव्यांग कलावती ने पिंकू पांडेय की कलाई पर बांधी राखी, मोबाइल देने का मिला आश्वासन

    सड़की की दिव्यांग कलावती ने पिंकू पांडेय की कलाई पर बांधी राखी, मोबाइल देने का मिला आश्वासन

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
    error: Content is protected !!