बकरीद को लेकर एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, सभी थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सत्येंद्र नारायण सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। इस बैठक में पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह सहित सभी थाना प्रभारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान एसडीपीओ ने आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के चौक-चौराहों पर विशेष सतर्कता बनाए रखें और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें।

एसडीपीओ ने पुराने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश भी दिया। साथ ही थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती को तेज करने, मुख्य सड़कों पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने और जाम की स्थिति न बनने देने की बात कही।

उन्होंने रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने और बढ़ते सड़क हादसों को ध्यान में रखते हुए लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। एमवी एक्ट के तहत बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रिपल लोडिंग व तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा गया।

क्राइम मीटिंग में कोर्ट सेल प्रभारी चंद्रमोहन उरांव, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक (श्रीबंशीधर नगर), महिला थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी, धुरकी थाना के सुनील कुमार राम, रमना के आकाश कुमार सिंह, बिशुनपुरा के राहुल कुमार सिंह, भवनाथपुर के रजनी रंजन, केतार के अरुण कुमार रवानी, खरौंधी के रवि कुमार केसरी, हरिहरपुर ओपी प्रभारी सैफुल्लाह अंसारी, कार्यालय के रीडर निसाल कोंगाड़ी, आरक्षी अमित कुमार एवं अनुज कुमार भी उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!