बंशीधर नगर में 21 नवंबर से शुरू ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम, 15 दिसंबर तक विभिन्न लाभकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर :- झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘आपकी योजना/आपकी सरकार/आपके द्वार’ के तहत 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक पूरे राज्य में विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बंशीधर नगर प्रखंड में यह कार्यक्रम 21 नवंबर से 6 दिसंबर तक तथा नगर पंचायत क्षेत्र में 21 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में शामिल प्रमुख योजनाओं में शामिल हैं—

  • जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र
  • अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • LAMPS-PACS सदस्यता अभियान
  • सर्वजन पेंशन योजना
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
  • बिरसा हरित ग्राम योजना
  • हरा राशन कार्ड
  • बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन
  • गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
  • झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना
  • मुख्यमंत्री पशुधन योजना
  • अबुआ आवास योजना
  • सभी प्रकार की पेंशन योजनाएं
  • आयुष्मान कार्ड वितरण
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
    सहित कई अन्य योजनाएं।

कार्यक्रम का पंचायतवार एवं वार्डवार विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है :

21 नवंबर

  • प्रखंड : गरबान्ध पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
  • नगर पंचायत : वार्ड 1 एवं 2 – स्थान : मस्जिद के पास

22 नवंबर

  • प्रखंड : हलिवंता कला पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
  • नगर पंचायत : वार्ड 3 एवं 4 – स्थान : पुराना पंचायत भवन चेचरिया

24 नवंबर

  • प्रखंड : कधवन पंचायत – स्थान : उच्च विद्यालय कधवन
  • नगर पंचायत : वार्ड 5 – स्थान : प्राथमिक विद्यालय नयाखांड़

25 नवंबर

  • प्रखंड : कोलझिकी पंचायत – स्थान : पंचायत भवन
  • नगर पंचायत : वार्ड 6 – स्थान : अखाड़ा के पास जंगीपुर

26 नवंबर

  • प्रखंड : कुम्बाखुर्द पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
  • नगर पंचायत : वार्ड 8, 9 एवं 11 – स्थान : नगर पंचायत कार्यालय परिसर, बंशीधर नगर

27 नवंबर

  • प्रखंड : कुशडंड पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
  • नगर पंचायत : वार्ड 7 – स्थान : नया पंचायत भवन अहिपुरवा

28 नवंबर

  • प्रखंड : नरही पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
  • नगर पंचायत : वार्ड 10 – स्थान : नया पंचायत भवन पुरैनी

1 दिसंबर

  • प्रखंड : पिपरडीह पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
  • नगर पंचायत : वार्ड 12 एवं 13 – स्थान : जल क्रांति भवन हेन्हो

2 दिसंबर

  • प्रखंड : हुलहुलाखुर्द पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय
  • नगर पंचायत : वार्ड 14 एवं 15 – स्थान : मध्य विद्यालय अधौरा

3 दिसंबर

  • नगर पंचायत : वार्ड 16 एवं 17 – स्थान : मध्य विद्यालय जतपुरा

4 दिसंबर

  • प्रखंड : भोजपुर पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय

5 दिसंबर

  • प्रखंड : बिलासपुर पंचायत – स्थान : पंचायत सचिवालय

6 दिसंबर

  • प्रखंड : चितविश्राम पंचायत – स्थान : पीएम श्री राजकीयकृत उच्च विद्यालय चितविश्राम

सरकार की इस पहल का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों तक सीधे पहुंचाना, प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!