मझिआंव में वार्ड नंबर 7 की पीसीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रतिनिधि : स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। यह सड़क नगर पंचायत एवं आवास विभाग की ओर से लगभग 9 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। सड़क का निर्माण वार्ड 7 के मकसूदन विश्वकर्मा के घर से हाई मास्टर ट्रांसफार्मर होते हुए भरत चंद्रवंशी के घर तक किया जाएगा।

शिलान्यास के पश्चात विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पानी सहित सभी बुनियादी समस्याओं का समाधान करते हुए चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सर्वोपरि रखने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। संवेदक को बेहतर और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

इसी दौरान शिलान्यास कार्यक्रम में कुछ देर बाद पहुंचे नगर पंचायत के कनिष्ठ अभियंता और सीटी मैनेजर को विधायक ने देर से आने पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के कार्यक्रम में लापरवाही अस्वीकार्य है, कार्य शैली में सुधार लाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि शोभा जायसवाल, विधायक जिला प्रतिनिधि बसंत चौधरी, मझिआंव प्रखंड विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान, वीरेंद्र सोनी, नगर पंचायत प्रतिनिधि इमरान खान, सीटी मैनेजर जितेश कुमार, राकेश कुमार पाठक, कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार, उमाकांत, शुभम कुमार जायसवाल, जनवितरण प्रणाली की दुकानदार उर्मिला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!