फांसी से मौत मामले में चार नामजद पर एफआईआर, जांच में जुटी धुरकी पुलिस

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा।
धुरकी थाना क्षेत्र के कुंबा कला गांव में युवती रवीना खातून की फांसी से हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका की मां फातिमा बीबी के बयान पर धुरकी थाना में चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि मृतका की मां ने अपनी पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप आजाद अंसारी, नौशाद अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी एवं अरगा कुमारी पर लगाया है। इनके खिलाफ धुरकी थाना कांड संख्या 103/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108/352, 351(2), और कोस्ट 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही जांच प्रारंभ कर दी गई है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि रविवार की रात रवीना खातून ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार की सुबह पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मामला संवेदनशील होने के कारण ग्रामीणों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!