प्रेमी प्रेमिका की पिटाई के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार

Location: Shree banshidhar nagar

मंगलवार को गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव निवासी प्रेमचंद विश्वकर्मा के घर से प्रेमी-प्रेमिका को पड़कर हाथ पांव बांधकर पिटाई के मामले में मामले में पुलिस ने बड़ा व त्वरित एक्शन लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना की पुष्टि करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने बतलाया की प्रेमी प्रेमिका के साथ मारपीट करने वाले दूसरे गांव के लोग नहीं थे बल्कि उनके रिश्तेदार ही थे‌। उन्होंने कहा कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
विदित हो कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरिना कछार गांव निवासी प्रेमी जय प्रकाश यादव बराबर अपनी प्रेमिका विलासपुर गांव निवासी प्रेमचंद विश्वकर्मा की पत्नी सरिता देवी से मिलने उसके घर आता था। ग्रामीण दोनों को पकड़ने के फिराक में लगे थे। गत सोमवार की रात प्रेमी जयप्रकाश यादव प्रेमिका सरिता देवी से मिलने उसके घर पहुंचा। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण रात में ही प्रेमिका के घर से दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। पकड़ कर जयप्रकाश के घरवालों व सरिता देवी के मायके वालों को सूचना देकर दोनों के स्वजनों को गांव में बुलाया गया। इससे पूर्व प्रेमी का हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई किए। प्रेमिका की भी पिटाई लात घुसा से की गई। इसके बाद दोनों के स्वजन के सहमति से प्रेमिका को प्रेमी के साथ उसके घर भेज दिया गया था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!