प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत रसोइया-सह-संयोजिका को दिया गया प्रशिक्षण

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर। प्रखंड संसाधन केंद्र अधौरा में शनिवार को प्रधानमंत्री पोषण मध्याह्न भोजन योजना (PM POSHAN) के अंतर्गत रसोइया सह संयोजिका के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बीआरपी प्रकाश कुमार सिंह, सीआरपी शक्तिदास सिन्हा, संजय कुमार सिंह, बीरेंद्र प्रजापति, अजय कुमार और संयोजिका मीना देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बीआरपी प्रकाश कुमार सिंह और सीआरपी शक्तिदास सिन्हा ने भोजन की गुणवत्ता, पोषण मानक और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। श्री सिंह ने बताया कि बच्चों को मेनू के अनुसार नियमित रूप से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

सीआरपी शक्तिदास सिन्हा ने बताया कि कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए चावल, दाल, सब्जी, तेल और नमक की निर्धारित मात्रा कितनी होनी चाहिए, इसकी स्पष्ट जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने चावल भंडारण, पंजी संधारण और रसोई सुरक्षा के तौर-तरीकों पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि गैस के पास बोरा या कपड़ा पानी में भिगोकर रखना चाहिए ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

प्रशिक्षण में उपस्थित रसोइया-सह-संयोजिकाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान बीआरपी प्रकाश कुमार सिंह ने यह भी कहा कि किसी भी सामान की खरीद क्रय समिति के माध्यम से पारदर्शी ढंग से की जानी चाहिए।

प्रशिक्षण में सीआरपी संजय कुमार सिंह, अजय कुमार, बीरेंद्र प्रजापति, सुबोध कुमार, रसोइया-सह-संयोजिका अनिता देवी, रंभा कुमारी, रीना देवी, छाया देवी, मीना देवी, ममता देवी, शैला देवी, गीता कुमारी, रजनी कुमारी, नैना देवी, शांति देवी सहित रिसोर्स शिक्षक शशिकांत पाल और एमआईएस कोऑर्डिनेटर राजकुमार कुशवाहा भी मौजूद रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!