पेपर लीक पर हंगामा: शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में, अभाविप ने की सीबीआई जांच की मांग

Location: कांडी

कांडी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) झारखंड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार सिंह ने दसवीं की परीक्षा के हिंदी और विज्ञान के पेपर लीक मामले पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है।

प्रिंस ने कहा कि झारखंड में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाएं राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन गई हैं। इन घटनाओं से विद्यार्थियों पर मानसिक तनाव बढ़ता है, जो उनके परीक्षा परिणाम को भी प्रभावित करता है।

उन्होंने झारखंड अधिविध परिषद (जैक) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जैक परीक्षाओं की सुचिता बनाए रखने में विफल रहा है। प्रिंस ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिक्षा सुधार की बात करते हैं, लेकिन उनके द्वारा नियुक्त जैक के अध्यक्ष पहली ही परीक्षा को निष्पक्ष रूप से आयोजित कराने में असफल साबित हुए हैं।

अभाविप ने इस घटना की सीबीआई जांच और जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जैक को अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करने की सलाह देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं झारखंड के छात्रों की उम्मीदों और विश्वास के साथ धोखा हैं।

मांगें:

  • पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो।
  • दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
  • जैक अपनी प्रणाली को दुरुस्त करे।

अभाविप ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो छात्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!