पुलिस पहचान सशक्त: अधिकारियों को सरकारी मोबाइल पर वर्दी वाला डीपी अनिवार्य

Location: पलामू

मेदिनीनगर : पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि वे अपने सरकारी मोबाइल फोन में वर्दी पहने हुए फोटो (डीपी) ही लगाएं। यह निर्देश पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के सभी एसपी, एसडीपीओ समेत तमाम पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के लिए अनिवार्य किया गया है।

डीआईजी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कई पुलिस पदाधिकारी अपने सरकारी मोबाइल में पारिवारिक या गैर वर्दीधारी तस्वीरें प्रोफाइल में लगाते हैं, जिससे आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे न केवल विभाग की छवि धूमिल होती है, बल्कि आधिकारिक पहचान में भी असमंजस की स्थिति बनती है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की पहचान उसकी वर्दी, कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता से होती है। वर्दी में लगी तस्वीर एक पुलिसकर्मी की अधिकृत पहचान को दर्शाती है। यह आवश्यक है कि जिस मोबाइल से आम जनता से संवाद किया जाता है, उसमें डीपी से यह साफ दिखे कि वह व्यक्ति पुलिस अधिकारी या कर्मी है।

यह पहल न सिर्फ विभाग की छवि को सुदृढ़ करेगी, बल्कि आम जनता को भी सही जानकारी और विश्वास का संकेत देगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!