पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड के बीरबल गांव निवासी झारखंड पुलिस के हवलदार प्रसिद्ध नाथ प्रजापति ने अपने बड़े पुत्र चंदन प्रजापति की शादी को खास और यादगार बनाने के लिए समाज के असहाय व दिव्यांग लोगों के बीच सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। शादी के शुभ अवसर पर उन्होंने 101 जरूरतमंद और निशक्त लोगों को आमंत्रित कर उन्हें भोजन कराने के बाद साड़ी और कंबल का वितरण किया तथा उनके आशीर्वाद प्राप्त किए।
इस मौके पर कार्यक्रम में आए सभी जरूरतमंदों को लजीज भोजन कराया गया। खास बात यह रही कि प्रसिद्ध नाथ प्रजापति ने अपनी पत्नी के साथ स्वयं लोगों को भोजन परोसा और उनका आशीर्वाद लिया। इस मानवीय पहल को देखकर उपस्थित लोग भावुक हो उठे।
प्रसिद्ध नाथ प्रजापति ने कहा कि आमतौर पर शादी-विवाह में लोग अपने रिश्तेदारों और आमंत्रित मेहमानों को ही भोजन कराते हैं, लेकिन समाज में रहने वाले असहाय और जरूरतमंद लोगों पर बहुत कम लोगों की नजर जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की प्रेरणा से उन्होंने यह कार्य किया है। जरूरतमंदों को भोजन कराने और वस्त्र देने से उन्हें अपार खुशी मिल रही है।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि समाज में रहने वाले निशक्त और जरूरतमंद लोग ही वास्तव में भगवान का स्वरूप होते हैं। उनकी सेवा करने से जो संतोष और खुशी मिलती है, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
अपने पुत्र की शादी में इस तरह का सामाजिक और मानवीय कार्यक्रम आयोजित कर प्रसिद्ध नाथ प्रजापति ने क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। उनके इस पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है और यह आयोजन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेने की जरूरत है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!