
Location: Garhwa
गढ़वा: पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक (PPID) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार, 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक प्रखंड एवं जिला स्तरीय सघन जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुँचाना है।
जिला कमिटी गढ़वा के तत्वावधान में यह कार्यक्रम प्रतिदिन बाइक रैली के रूप में संचालित हो रहा है, जिसमें 20 से 25 कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर रोजाना 20 से 25 गांवों का भ्रमण कर रहे हैं। रैली के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर पार्टी की विचारधारा, नीतियां और जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
जिला कमिटी ने बताया कि यह जन जागरण अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। यह अभियान पार्टी के प्रति जनसमर्थन को मजबूत करने में मदद करेगा।
