पिता और पुत्र को सांप ने काटकर किया घायल हालत गंभीर

Location: पलामू

मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंह पुर पथरा गांव निवासी प्रेम चौरसिया और उनके दो पुत्र अर्जुन कुमार और देव कुमार को बीती रात जहरीला सांप ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिसके बाद पिता और दोनो पुत्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद परिजनों के द्वारा तीनों घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने पिता पुत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था।परंतु परिजन उन्हें इलाज के लिए तुंबागड़ा नवजीवन अस्पताल लेकर गए है।जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीती रात प्रेम चौरसिया अपने दोनों पुत्र अर्जुन कुमार और देव कुमार के साथ एक ही बिस्तर पर सो रहे थे। किसी बीच देर रात उन्हें जहरीला सांप ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।सांप के काटने के बाद पिता और दोनों पुत्रों की हालत गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना के बाद से परिजन काफी परेशान और चिंतित हैं।परिजनों ने बताया कि तीनों घायलों का इलाज तुम्बागड़ा अस्पताल में चल रहा है।जहां इलाज के बाद भी दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!