पिकअप वाहन से छह गोवंशीय पशुओं की तस्करी का प्रयास विफल, दो तस्कर गिरफ्तार

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 5 hours ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

मेदिनीनगर। पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोवंशीय पशुओं की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि औरंगाबाद की ओर से एक पिकअप वाहन में गोवंशीय पशुओं को तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में सदर थाना क्षेत्र के चियांकी के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान सफेद रंग की पिकअप वाहन संख्या JH02BV7877 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में छह गोवंशीय पशु बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत अजरांव बाजार थाना क्षेत्र के चक टोला, तार निवासी 45 वर्षीय अशोक यादव तथा बक्सर जिला के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के सारा निवासी 22 वर्षीय कामता यादव शामिल हैं।
इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 63/2026 दर्ज किया गया है। आरोपितों के विरुद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम तथा पशु परिवहन नियमावली की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह गोवंशीय पशु, पिकअप वाहन संख्या JH02BV7877 तथा एक टच मोबाइल फोन जब्त किया है।
छापेमारी दल में सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी, एसआई सुजीत कुमार पाण्डेय, एएसआई राकेश कुमार, एएसआई सुरेश सिंह, एएसआई प्रवेश महतो तथा चालक गृह रक्षक अविनाश तिवारी शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    शादी से किया इन्कार, प्रेमी संग चली गई युवती; एक माह बाद परिजनों ने निकाली ‘प्रतीकात्मक शवयात्रा’

    शादी से किया इन्कार, प्रेमी संग चली गई युवती; एक माह बाद परिजनों ने निकाली ‘प्रतीकात्मक शवयात्रा’

    पिकअप वाहन से छह गोवंशीय पशुओं की तस्करी का प्रयास विफल, दो तस्कर गिरफ्तार

    पिकअप वाहन से छह गोवंशीय पशुओं की तस्करी का प्रयास विफल, दो तस्कर गिरफ्तार

    पहली बारिश में ही जलमग्न हुआ वार्ड नंबर 5, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

    पहली बारिश में ही जलमग्न हुआ वार्ड नंबर 5, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

    मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत 173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत 173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद झारखंड में गठबंधन की गांठ हुई ढीली, तनाव और तकरार, आरोप प्रत्यारोप का दौरा तेज

    राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद झारखंड में गठबंधन की गांठ हुई ढीली, तनाव और तकरार, आरोप प्रत्यारोप का दौरा तेज

    डेढ़ वर्ष से खराब पड़ा जलमीनार व चापाकल, टैंकर से पानी खरीदने को मजबूर ग्रामीण

    डेढ़ वर्ष से खराब पड़ा जलमीनार व चापाकल, टैंकर से पानी खरीदने को मजबूर ग्रामीण
    error: Content is protected !!