पाराडाईज पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Location: Meral


मेराल। मेराल-लखेया रोड स्थित पाराडाईज पब्लिक स्कूल में खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन शुरू हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक इंजीनियर इमाम ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर निदेशक ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होने के साथ-साथ उनमें टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
दो दिवसीय खेल उत्सव में छात्र-छात्राओं के लिए दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। समापन के अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
मौके पर शिक्षक आरपी दुबे, फिरदौस आलम, सरफराज अंसारी, सुधीर कुमार, प्रिया कुमारी, तेजस्वी कुमारी, हाजरा खातून, सुमन कुमारी, तारा कुमारी, रेखा कुमारी सहित विद्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सगमा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    सगमा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक दया पांडेय की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक दया पांडेय की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिखा संगम

    मझिआंव : हार्ट अटैक से भाजपा नेता शंभू चौधरी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

    मझिआंव : हार्ट अटैक से भाजपा नेता शंभू चौधरी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

    सड़की की दिव्यांग कलावती ने पिंकू पांडेय की कलाई पर बांधी राखी, मोबाइल देने का मिला आश्वासन

    सड़की की दिव्यांग कलावती ने पिंकू पांडेय की कलाई पर बांधी राखी, मोबाइल देने का मिला आश्वासन

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
    error: Content is protected !!