पहाड़ी हमले पर भाजपा का प्रहार – आतंकी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देगा भारत


गढ़वा: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को टाउन हॉल मैदान से रंका मोड़ तक मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश प्रकट किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया।

मशाल जुलूस के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित यह हमला एक सोची-समझी साजिश है, जिसमें धर्म के आधार पर हिन्दुओं को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए संकल्पबद्ध है। पाकिस्तान यह न भूले कि भारत में नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त प्रधानमंत्री है, जो दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क और सक्षम है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय चौबे ने कहा कि हमलावर चाहे दुनिया के किसी भी कोने में छिपे हों, उनका अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि निहत्थे नागरिकों पर धर्म के नाम पर हमला करना आतंकियों की कायरता है, जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अब पाकिस्तान की ‘पीठ में छुरा घोंपने’ वाली नीति नहीं चलेगी। भारत अब शक्तिशाली राष्ट्रों की श्रेणी में है और आतंकियों का कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं रहेगा।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!