पड़वा पुलिस की कार्रवाई छापामारी में चोरी की बाइक बरामद

मेदिनीनगर।पलामू जिला के पड़वा थाना पुलिस ने बुधवार को चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी के आदेश पर सअनि. शिव प्रसाद महतो के नेतृत्व में सशस्त्र बल की टीम ने दिनांक 02 दिसंबर 2025 को पड़वा थाना कांड संख्या 94/2025 से जुड़े अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ग्राम बटसारा में छापामारी अभियान चलाया.छापामारी के दौरान टीम को सिकेन्द्र सिंह के घर के बाहर एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर— BR26F 5314) खड़ी मिली. संदेह होने पर जब पुलिस ने वाहन के कागजात की मांग की तो आरोपी द्वारा एक TAX INVOICE और प्रदूषण प्रमाण पत्र की छायाप्रति प्रस्तुत की गई. अवलोकन में पाया गया कि दोनों दस्तावेजों में अंकित इंजन नंबर व चेसिस नंबर आपस में समान हैं, लेकिन प्रदूषण प्रमाण पत्र में दर्ज वाहन संख्या BR24V-7741 है, जबकि मोटरसाइकिल पर लगी नंबर प्लेट पर BR26F 5314 लिखा मिला. नंबर प्लेट और दस्तावेजों में भारी असंगति मिलने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद सिकेन्द्र सिंह ने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल चोरी की है. पुलिस ने मौके से चोरी की मोटरसाइकिल, प्रस्तुत TAX INVOICE (Invoice No. 1398BA1853744) और प्रदूषण प्रमाण पत्र (License No. 521 VALID–2019) की छायाप्रति को जब्त कर लिया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. थाना पुलिस के आवेदन पर पड़वा थाना कांड संख्या–95/2025, दिनांक 02.12.2025 मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सिकेन्द्र सिंह ग्राम बटसारा, थाना पड़वा, जिला पलामू को न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया.छापामारी टीम में पुअनि बिक्की कुमार, पुअनि साजु कुमार गुप्ता, सअनि शिव प्रसाद महतो तथा सशस्त्र बल, पड़वा थाना, पलामू शामिल रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!