बाजार में जाम की समस्या से राहगीर परेशान

Location: पलामू

पंच मुहान चौक पर बीच सड़क पर लगता है,फल वालो का ठेला,आज तक इन्हें हटाने वाला कोई नही

मेदिनीनगर।शहर में जाम की समस्या से प्रतिदिन लोगो की परेशानी बढ़ती जा रही है।सड़क के किनारे लोग अपनी-अपनी दुकान लगा रहे हैं.फुटपाथी दुकानदारों के कारण सड़क की चौड़ाई लगातार घटती जा रही है।सुबह से शाम तक सड़क के दोनों ओर दुकान लगने से जाम की समस्या गंभीर हो गयी है।वहीं बजार में मुख्य सड़क पर दोनो साइड मोटरसाइकिल और ठेला लगने से लोगो को पैदल चलना भी मुस्किल हो गया है।विशेष कर सड़क के किनारे दो पहिया वाहन और ठेला लगे रहने से वाहनों को निकलने में काफी परेशाानी होती है।बजार क्षेत्र के पंच मुहान चौक पर दो तीन फल का ठेला रोड के बीचों बीच लगा रहता है।उसे आज तक ट्रैफिक पुलिस के द्वारा नही हटाया गया है।उन ठेले वाले लोगो की वजह से वहा पर प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है।कभी कभी तो वहा पर जाम रहने के कारण ठेला वाला और आम पब्लिक के बीच झगड़ा भी हो जाता है।यदि समय पर इन ठेले वालों को नहीं हटाया गया तो आगे और भी मुस्किले बढ़ सकती है।मुख्य बाजार में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने के कारण बाजार में खरीदारी करने आये लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।व्यवसाई विनोद उदयपुरी ने कहा कि आये दिन बाजार में लोगो को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इससे आवागमन में परेशानी हो रही है. दुर्घटना की संभावना बढ़ रही है। बाजार में सब्जी विक्रेताओं के द्वारा यत्र-तत्र दुकान लगा दिया गया है,ऐसे दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रहने पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है.अन्य दुकानदारों ने बताया कि बाजार में फुटपाथ दुकानदारों के द्वारा सड़क के किनारे दुकान लगा दी जाती है. इससे शाम के समय में अधिक परेशानी होती है. शाम के समय एक तरफ जाम व दूसरी तरफ ग्राहकों की भीड़ व सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के कारण राह चलना भी मुश्किल हो जाता है. विशेष कर परिवार के साथ चलना तो और भी कष्टदायक होता है. फुटपाथी दुकानदारों की संख्या बढ़ने के साथ ही जाम व लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है।शहर के पंच मुहान चौक स्थित सभी फल एवं चाइनीज समान के दुकान सड़क पर ही लगती है। इससे पूरे दिन जाम लगा रहता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!