पटखौलिया की टीम बनी चैंपियन

Location: Manjhiaon

मझिआंव: प्रखंड क्षेत्र के मोरबे गुलाब गार्डेन खेल के मैदान में चल रहे 30 जनवरी से स्वर्गीय मुन्नर सिंह एवं स्वर्गीय अंबिका सिंह उर्फ बटोही सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 12 फरवरी को संपन्न हुआ। जिसमें फाइनल मैच पीपर खाड़ की टीम एवं पटखौलिया की टीम के बीच खेला गया ।जिसमें टॉस जीतकर पटखौलिया की टीम ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया।जिसके बाद पहले बैटिंग करते हुए पिपरखाड़ की टीम ने निर्धारित 12 ओभर में 152 रन बनाकर स्कोर खड़ा किया।जिसे जवाबी पारी खेलते हुए पटखौलिया की टीम ने 5 पांच विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल की और शिल्ड पर कब्जा जमा लिया।
दोनों टीमों के बीच काफी रोचक खेल का प्रदर्शन किया गया ,जिसमें इस खेल को लोगों ने काफी प्रशंसा करते हुए सारा इसके बाद मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह , विशिष्ट अतिथि मोरबे पंचायत मुखिया निर्मला देवी, मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह, राणाडीह मुखिया ललित बैठा , कांडी दोनों जिपस परिषद प्रतिनिधि सुजीत कुमार ,खेल के आयोजन कर्ता पत्रकार अनुप कुमार सिंह एवं दिनेश कुमार ,करमडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इंतखाब खां , बोदरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि इंदल सिंह, रामपुर पंचायत प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान के द्वारा
विजेता टीम के कप्तान चंदन सिंह उर्फ चंदू सिंह सहित पूरे खिलाड़ी टीम को एवं विजेता टीम के कप्तान छोटू सिंह एवं सभी टीम को संयुक्त रूप से ट्रॉफी एवं नगद 21 हजार विजेता टीम को एवं उप विजेता को 11 हजार रूपये नगद देकर सम्मानित किया गया। जबकि मैन ऑफ द मैच राजा को दिया गया, एवं मैन ऑफ द सीरीज पटखौलिया टीम के खिलाड़ी नवल कुमार को दी गई।इस खेल में अंपायर की भूमिका में राजू कुमार सिंह एवं भीम कुमार जबकि कमेंटेटर में मनू एवं बबलू भारती तथा अमन सिंह ने निभाई।
मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने सबसे पहले दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी ,तथा उन्होंने कहा कि खेल में खिलाड़ियों को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए हार जीत तो लगी रहती है। दोनों टीमों की खेल की काफी प्रशंसा की ।
वही खेल कमेटी के द्वारा उस खेल के मैदान को और अच्छे से बनाने की मांग विधायक से की गई।जिसे विधायक के द्वारा लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि खेल का मैदान को बनवाया जाएगा जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा,जिससे उन्हें अपना खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शन करने में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने अपने विधायकी काल की विकाश कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को विधायक मद की राशि को पूर्व से बंदरबांट करने की आदत हो गई है ,जो विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकाश पर प्रश्नचिन्ह लगाते आया है ,पर अब ऐसा नहीं हो पायेगा,विकाश ही विकाश दिखेगा।
इस मौके पर राजू सिंह, विकास सिंह,अवधेश सिंह, रामयस सिंह ,प्रमोद सिंह ,सीधी सिंह ,सत्येंद्र सिंह,सेवा निवृत्त एसडीओ कामेश्वर राम, विनय प्रजापति, रामचंद्र राम, श्याम सुंदर पांडेय, सुबोध सिंह धनंजय सिंह, सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!