पचफेड़ी मोड़ शराब दुकान पर प्रिंट रेट से अधिक दामों पर बिक्री, विभाग चुप

Location: Meral

मेराल: थाना क्षेत्र के गढ़वा मझिआंव मुख्यमार्ग पचफेड़ी मोड़ के पास अनुज्ञप्ति प्रदत कम्पोजिट शराब दुकान में प्रिंट दाम से अधिक दाम पर शराब का बिक्री धड़ल्ले से किया जा रहा है। इस पर उत्पाद विभाग पूरी तरह मौन साधे हुए है। इस संबंध में राहुल कुमार सहित कई ग्राहकों ने बताया कि इस शराब दुकान में प्रिंट रेट से अधिक दाम पर शराब खरीदने को विवस हैं। इस पर फिल्ड अफसर से शिकायत करने के बाद भी कोई सुधि नहीं लेता है। इसलिए लाचार होकर हम लोग प्रिंट से अधिक दाम देकर शराब खरीदने को मजबूर हैं।

मालूम हो कि पचफेड़ी मोड़ पर अनुज्ञप्ति संख्या 004 comGAR 22-23 शराब दुकान है। अनुज्ञप्ति धारी झारखंड राज्य विवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के तहत यह दुकान चल रहा है। प्रिंट रेट से अधिक दामों पर शराब बेचने के बारे में पूछने पर शराब दुकान में कार्यरत पंकज कुमार एवं मनिष कुमार ने बताया कि फिल्ड अफसर के निर्देश पर खाने-पीने के नाम पर प्रति बोतल 10 से 20 रुपए अधिक बढ़ाकर लेते हैं।

पंचफेड़ी मोड शराब दुकान में प्रिंट से अधिक दर पर शराब बेचने के मामले में उप प्रमुख निजामुद्दीन खान ने कहा कि इस पर उत्पाद विभाग को संज्ञान लेकर सख्त कारवाई करना चाहिए। जिससे सरकार की छवि धूमिल न हो।

इधर, फील्ड अफसर ललन कुमार ने शराब दुकान में प्रिंट रेट से अधिक राशि लेने से संबंधित पूछने पर बात को टाल मटोल करते हुए कहा “कृपया इस खबर को नहीं छापिए।” वहीं, इस संबंध में पूछने पर उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने कहा कि प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री करना गैरकानूनी है। अगर प्रिंट रेट से अधिक दामों पर पचफेड़ी मोड़ दुकान में शराब बिक्री किया जा रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

    छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल
    error: Content is protected !!