नीलगाय के आतंक से परेशान किसान, क्षतिपूर्ति और सुरक्षा उपाय की मांग

Location: Meral

मेराल। प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर नीलगायों के कारण प्रभावित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति देने और जालीदार व कंटीले तार की व्यवस्था कराने की मांग की है।

आवेदन में उन्होंने बताया कि मेराल प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में किसान लंबे समय से नीलगायों के आतंक से परेशान हैं। नीलगायों के झुंड लहलहाती फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई किसान खेती छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं।

विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि रवि फसल और सब्जियों की रखवाली के लिए किसानों को रातभर जागकर निगरानी करनी पड़ती है। इससे किसानों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने वन प्रमंडल पदाधिकारी से अनुरोध किया कि प्रभावित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति दी जाए और फसल सुरक्षा के लिए जालीदार व कंटीले तार की व्यवस्था की जाए, ताकि किसान खेती-बाड़ी से विमुख न हों और उनकी आजीविका सुरक्षित रह सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!