नियमितीकरण की मांग को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा के संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Location: Garhwa

गढ़वा: कृषि विज्ञान केंद्र, गढ़वा के संविदा कर्मियों और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी सेवाओं का नियमितीकरण नहीं किया गया है।

कर्मचारियों ने बताया कि 2021 में झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के 28 संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करने का आदेश दिया था, लेकिन विभाग ने केवल एक कर्मी की सेवा नियमित कर हाईकोर्ट को यह जवाब दे दिया कि बाकी कर्मचारी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरते। इतना ही नहीं, हाल ही में जारी विभागीय नियुक्ति विज्ञापन में भी इन कर्मचारियों को कोई प्राथमिकता नहीं दी गई, जिससे वे आक्रोशित हैं।

संविदा कर्मियों और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे 27 फरवरी से कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन करेंगे।

इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में सियाराम पांडेय, अनिल कुमार, सुनील कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!