निजी खर्च पर लगातार आठवें वर्ष प्रमुख अजय शाह ने 100 श्रद्धालुओं को कराया देवघर रवाना

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा)। सगमा प्रखंड प्रमुख अजय शाह ने अपने निजी खर्च पर लगातार आठवें वर्ष करीब 100 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं को बाबा धाम देवघर के लिए रवाना किया। श्रद्धालुओं के रवाना होने के दौरान ग्रामीणों ने गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया और बाबा धाम के लिए विदाई दी।
देवघर रवाना होने से पूर्व प्रमुख अजय शाह ने सभी श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की। इसके बाद गेरुआ वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं ने गांव स्थित ग्राम देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात सभी श्रद्धालु मालिया नदी तट स्थित सूर्य मंदिर पहुंचे, जहां सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर में स्थापित नर्वदेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं पूजन कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान पूरा बीरबल गांव भक्तिमय नजर आया। देवघर रवाना होने से पहले बाहर से आए कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। श्रद्धालुओं के प्रस्थान के समय ग्रामीणों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उन्हें बाबा धाम के लिए विदा किया।
इस संबंध में प्रखंड प्रमुख अजय शाह ने कहा कि वे लगातार आठ वर्षों से अपने निजी खर्च पर ग्रामीणों को देवघर की यात्रा करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ बाबा धाम जाने से उन्हें अपार सुख और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा उन पर सदैव बनी रहे, यही उनकी कामना है। एक सप्ताह की इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के नाश्ते और भोजन की व्यवस्था भी उनके निजी खर्च से की जाएगी।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से बीरबल पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा और पूर्व मुखिया प्रतिनिधि इसहाक अंसारी सहित अन्य लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशानिक खबरें

    प्रशानिक खबरें

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में अतिथि गृह के सेकंड फ्लोर की छत ढलाई शुरू

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    निर्धारित दर से महंगी खाद बिक्री का आरोप, कृषि विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मझिआंव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अवैध होटल किया गया ध्वस्त

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    मुखिया के गांव की बदहाल सड़क, कीचड़ और पानी से होकर गुजर रहे 300 घरों के लोग

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी

    पीएम श्री विद्यालय के रसोईघर का ताला काटकर तीन गैस सिलेंडर चोरी
    error: Content is protected !!