नहर निर्माण साइट पर रोलर चालक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Location: कांडी


कांडी (प्रतिनिधि): कांडी थाना क्षेत्र के पतीला गांव के पास नहर निर्माण योजना में कार्यरत एक रोलर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना सोमवार दोपहर लगभग दो बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रमजान अंसारी (50 वर्ष), पिता जाफर अंसारी, निवासी मदनगुंडी, थाना चंदवारा, जिला कोडरमा के रूप में हुई है। वह पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन कंपनी में रोलर चालक के रूप में कार्यरत था।

ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर पुलिस करीब साढ़े तीन बजे घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, वहीं घटनास्थल पर मृतक का पैंट, जांघिया, जूता और बेल्ट शव से अलग पड़े मिले, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कंपनी के सुपरवाइजर अविनाश कुमार सिंह को पूछताछ के लिए थाना लाया है। उसके मोबाइल फोन में एक वीडियो मिलने की जानकारी है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और पंचायत मुखिया अमित कुमार दुबे ने मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की। कंपनी के साइट इंचार्ज अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार शाम से रोलर खराब था और सोमवार को इंजीनियरों के आने के बावजूद मशीन स्टार्ट नहीं हो सकी।

कंपनी के जनरल मैनेजर जितेंद्र कुमार साहू ने मृतक के परिजन को तीन लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की, जबकि रोलर मालिक विकास यादव ने कहा कि वे मृतक के परिवार की मांग के अनुसार सहायता करेंगे। मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने दिया।

मुखिया अमित दुबे ने कहा कि घटना संदेहास्पद है और पुलिस जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। कांडी थाना प्रभारी अविनाश राज ने भी कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, और जांच के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!