नगर परिषद की निष्क्रियता के बीच ‘टीम दिल का दौलत’ बनी जनता की उम्मीद

Location: Garhwa

गढ़वा: नगर परिषद की उदासीनता के चलते जहां आम लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहीं युवा समाजसेवी दौलत सोनी और उनकी ‘टीम दिल का दौलत’ लगातार जनता की सेवा में जुटी हुई है।

30 अप्रैल को वार्ड संख्या 7, मिस्कार मोहल्ला में कीड़ों के बढ़ते प्रकोप का वीडियो ‘टीम दिल का दौलत’ के व्हाट्सएप ग्रुप में सोनू कुमार ने साझा किया, जिसमें समस्या की गंभीरता साफ नजर आ रही थी। नगर परिषद को अविलंब कार्रवाई की अपील की गई, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए दौलत सोनी और निवर्तमान पार्षद बिनोद प्रसाद उर्फ करीमन भैया ने नगर परिषद कार्यालय जाकर अधिकारियों से मुलाकात की, जिसके बाद दवा व मशीन भेजी गई, पर वह पर्याप्त नहीं साबित हुई। इसके बाद सोनू कुमार ने स्वयं अपने पेंट स्प्रे मशीन से मोहल्ले में छिड़काव कराया।

टीम का यह प्रयास 3 मई को भी जारी रहा, ताकि मोहल्लेवासियों को राहत मिल सके। यह समस्या सिर्फ मिस्कार मोहल्ला तक सीमित नहीं है; रामलला मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन रोड समेत अन्य कई स्थानों पर भी यही हाल है।

स्थानीय लोग नगर परिषद से क्षेत्र में फॉगिंग मशीन द्वारा व्यापक छिड़काव की मांग कर रहे हैं। ‘टीम दिल का दौलत’ की यह तत्परता एक बार फिर साबित करती है कि जब प्रशासन चुप रहता है, तब समाजसेवियों की सक्रियता ही जनता की उम्मीद बनती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी
    error: Content is protected !!