बीएनटी संत मैरी स्कूल में तीन दिवसीय अंतर सदन शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, टेरेसा हाउस ने मारी बाज़ी

गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित बीएनटी संत मैरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अंतर सदन सीनियर एवं जूनियर वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का समापन शनिवार को उत्साह और रोमांच के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों—टेरेसा, खुराना, रमन और टैगोर—के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता की शुरुआत लीग राउंड से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने कड़े मुकाबलों के बीच अपना स्थान पक्का किया। इसके पश्चात क्वार्टर फाइनलसेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन रणनीति और धैर्य का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे:

सीनियर बालक वर्ग:

  • प्रथम स्थान: सत्यानंद तिवारी (टेरेसा हाउस)
  • द्वितीय स्थान: हरिओम गुप्ता (खुराना हाउस)
  • तृतीय स्थान: अनीश (रमन हाउस)

सीनियर बालिका वर्ग:

  • प्रथम स्थान: अध्या रंजन (खुराना हाउस)
  • द्वितीय स्थान: परिधि केशरी (टेरेसा हाउस)
  • तृतीय स्थान: प्रगति कुमारी (रमन हाउस)

जूनियर बालक वर्ग:

  • प्रथम स्थान: प्रतीक कुमार (टैगोर हाउस)
  • द्वितीय स्थान: प्रियांशु मेहता (टेरेसा हाउस)
  • तृतीय स्थान: पीयूष कुमार (खुराना हाउस)

जूनियर बालिका वर्ग:

  • प्रथम स्थान: रागिनी पांडे (रमन हाउस)
  • द्वितीय स्थान: योगिता कुमारी (टैगोर हाउस)
  • तृतीय स्थान: वर्षा कुमारी (टेरेसा हाउस)

अंतिम अंक तालिका के आधार पर टेरेसा हाउस को प्रतियोगिता में कुल प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि खुराना हाउस को द्वितीय एवं रमन हाउस को तृतीय स्थान मिला।

समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमित कुमार तिवारी एवं निदेशक महोदय ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य श्री तिवारी ने अपने संबोधन में कहा,
“शतरंज न केवल एक खेल है, बल्कि यह विद्यार्थियों की स्मरण शक्तितार्किक विचारधैर्य और आत्मविश्वास को भी विकसित करता है। यह उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होता है।”

उन्होंने यह भी घोषणा की कि सभी विजयी प्रतिभागियों को आगामी प्रार्थना सभा के दौरान मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग
    error: Content is protected !!