नगर पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू, बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई तेज

Location: Shree banshidhar nagar



बंशीधर नगर।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को नगर पंचायत चुनाव की घोषणा किए जाने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होते ही नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय हो गया है।
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत कर्मियों द्वारा नगर क्षेत्र में लगे बैनर और पोस्टर हटाने की व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस अभियान के तहत मुख्य बाजार, विभिन्न गलियों, वार्डों, बिजली के खंभों, सरकारी चारदीवारी एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों से प्रचार सामग्री हटाई जा रही है।
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने बताया कि अब तक लगभग एक ट्रैक्टर से अधिक बैनर और पोस्टर हटाए जा चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
नगर पंचायत चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों का एसडीओ ने किया निरीक्षण
बंशीधर नगर।
नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा एवं एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह द्वारा बंशीधर नगर क्षेत्र के सभी निर्धारित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर संबंधित वार्ड, बूथों की संख्या एवं मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। निर्वाची पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि बुधवार को बूथ निरीक्षकों के साथ सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय नगर ऊंटरी, राजकीय अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय नगर ऊंटरी, सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिशुनपुर, राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरनानगर, जल क्रांति भवन नगर ऊंटरी सहित अन्य मतदान केंद्रों का जायजा लिया गया।
इस मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, नगर पंचायत के कनीय अभियंता सुधीर कुमार, नवनीत तिवारी समेत कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!