नगर निकाय चुनाव को लेकर राजद की बैठक, समर्थित उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प

Location: Meral

मेराल।
शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई।
गढ़वा जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी ने बताया कि बैठक में प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सभी जिला कमेटी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में राजद समर्थित उम्मीदवारों एवं पार्टी की नीति और सिद्धांतों पर चलने वाले उम्मीदवारों को समर्थन दिया जाएगा। इस प्रस्ताव पर उपस्थित सभी नेताओं ने एक स्वर में समर्थित उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में संगठन को सभी जिलों में मजबूत करने का निर्णय लिया गया। पार्टी द्वारा नगर निकाय चुनाव में संगठनात्मक रूप से सक्रिय भूमिका निभाने और अधिक से अधिक उम्मीदवारों को विजयी बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव, प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रवक्ता कैलाश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पलामू प्रमंडल प्रभारी डॉ. मकबूल साहब, उमेंद्र यादव, प्रमोद राम सहित प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!