नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक दया पांडेय की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर : प्रतिनिधि। श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जासा गांव निवासी एवं नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक दया पांडेय की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दया पांडेय मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे तथा रेल विभाग के कर्मचारियों को भी सहयोग करते थे।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को रेलवे स्टेशन स्थित उनकी कैंटीन में एक सांप निकल आया था। बताया जाता है कि उन्होंने कुछ लोगों के सहयोग से सांप को मार दिया था। इसके बाद रात में वे कैंटीन में बैठे हुए थे।
रात में पलामू एक्सप्रेस का समय होने पर यात्री स्टेशन पहुंचने लगे। कुछ लोग उनकी कैंटीन पर सामान लेने पहुंचे, लेकिन दया पांडेय ने कोई जवाब नहीं दिया। लोगों ने उन्हें आवाज दी, इसके बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर संदेह हुआ और इसकी जानकारी स्टेशन कर्मियों को दी गई।
सूचना मिलने पर स्टेशन कर्मी कैंटीन में पहुंचे और उन्हें अचेत अवस्था में पाया। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें गढ़वा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
दया पांडेय की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना पर दुख जताया तथा उन्हें सांत्वना दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इधर, पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सगमा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    सगमा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक दया पांडेय की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक दया पांडेय की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिखा संगम

    मझिआंव : हार्ट अटैक से भाजपा नेता शंभू चौधरी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

    मझिआंव : हार्ट अटैक से भाजपा नेता शंभू चौधरी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

    सड़की की दिव्यांग कलावती ने पिंकू पांडेय की कलाई पर बांधी राखी, मोबाइल देने का मिला आश्वासन

    सड़की की दिव्यांग कलावती ने पिंकू पांडेय की कलाई पर बांधी राखी, मोबाइल देने का मिला आश्वासन

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
    error: Content is protected !!