नए वर्ष पर गुलजार रहे पलामू के पर्यटन स्थल, जश्न का रहा माहौल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।नए वर्ष 2026 के दिन गुरुवार को मौसम साफ रहा। जिससे सुबह से देर शाम तक विभिन्न पर्यटन स्थलों और पिकनिक स्पॉटों पर पिकनिक मनाने का दौर चलता रहा। मौके पर सैकड़ों सैलानियों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बेतला पार्क,ऐतिहासिक पलामू किला,कमलदहझील,असुर बांध, केचकी संगम आदि जगहों में सुबह से देर शाम तक जहां पिकनिक मनाने का आनंद लिया। वहीं डीजे की धुन पर नाचते,गाते-थिरकते मौज-मस्ती की।वही उत्साह से साथ एक जनवरी का जश्न मनाया गया।शाल के पहले दिन बेतला समेत आसपास के सभी पर्यटन स्थलों में लोगों की अप्रत्याशित भीड़ देखी गई। इधर लोगों की सुरक्षा में सभी पर्यटन स्थलों पर बरवाडीह पुलिस तैनात दिखी तथा सीओ लवकेश सिंह और थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ गश्त करते दिखे।पलामूवासियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ नववर्ष 2026 का स्वागत किया. शहरी और ग्रामीण इलाकों के लोगों ने नववर्ष का स्वागत अपने अंदाज में किया. नववर्ष के अवसर पर जिले के पर्यटन स्थल गुलजार रहे. लोगों ने नववर्ष का स्वागत करते हुए खूब मौज मस्ती की. खास कर युवाओं में नववर्ष को लेकर काफी उत्साह देखा गया. पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर व आसपास गांव के लोगों ने कोयल, अमानत नदी किनारे पिकनिक मनायी. इसे लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. कई परिवार के लोग कोयल नदी तट पर ही तरह-तरह के व्यंजन बनाये और उसका आनंद उठावा. वहीं बच्चे जी भर कर खेलें. कोयल नदी के किनारे बने मरीन ड्राइव व ओपेन जिम स्थल गुलजार रहा. कई लोग अपने घर से बनाये व्यंजन लेकर भी वहां पहुंचे थे. लोगों ने वहां काफी समय बिताया, बच्चों ने ओपेन जिम में खेल का आनंद उठाया, जबकि बड़े-बुजुर्ग मरीन ड्राइव से नदी के सौंदर्य का अवलोकन कर रहे थे. यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा. युवा व बच्चे नदी तट पर सेल्फी लेते देखे गये. कोयल एवं अमानत नदी के अलावा केचकी सहित अन्य जगहों पर नदी, डैम के किनारे मेला जैसा दृश्य था. पिकनिक के बहाने लोगों ने नववर्ष की खुशियां मनायी. इसके अलावा शहर के अन्य मुहल्ले के लोग अपने नजदीक के कोयल नदी घाट पर पहुंचे और पिकनिक मनाया. शहर के शास्त्री नगर, नावाहाता, आबादगंज, नावाटोली, सुदना, बेलवाटिका, रेडमा, बारालोटा, कांदू मोहल्ला, नयी मोहल्ला, जेलहाता, हमीदगंज, सिंगरा, शाहपुर, सेमरटांड, कल्याणपुर आदि जगहों के लोगों ने कोयल नदी व अमानत नदी के तट पर पिकनिक मनाये. युवाओं ने नाच-गाकर नये वर्ष का स्वागत किया, जबकि कई लोग शहर से बाहर दूसरे पिकनिक स्पॉट पर जाकर नववर्ष 2026 का स्वागत किया और भरपूर आनंद उठाया.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!