नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Location: कांडी

कांडी (गढ़वा)। कांडी थाना क्षेत्र के सरकोनी पंचायत अंतर्गत सेमौरा गांव में सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसे में 440 वोल्ट विद्युत लाइन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान रवि शंकर प्रसाद सोनी (26 वर्ष), पिता अशोक प्रसाद सोनी, निवासी सेमौरा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि शंकर अपने नए मकान की छत की ढलाई का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान घर के समीप से गुजर रही 440 वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लगा और वे छत से नीचे गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें मझिआंव रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।
सरकोनी पंचायत के मुखिया सुबोध वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बिजली की चपेट में आने के बाद युवक की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी और अस्पताल पहुंचने तक उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
इस हृदयविदारक घटना ने परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। बताया जाता है कि रवि शंकर की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी और उनकी पत्नी गर्भवती है। अगले कुछ दिनों में उनके घर नए मेहमान के आने की उम्मीद थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। पति की मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के बाद परिजनों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि आबादी के बीच से गुजर रही जर्जर और खतरनाक बिजली लाइनें लगातार हादसों का कारण बन रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब
    error: Content is protected !!