धर्म आत्मा की शुद्धि के लिये होता है : मनोज प्रसाद दीप महायज्ञ के साथ हुआ शिव मंदिर के दोदिवसीय वार्षिकोत्स्व का समापन

Location: Garhwa


गढ़वा : धर्म आत्मा की शुद्धि के लिये होता है. यदि आप आत्मा को शुद्ध कर पाते हैं तो आप धार्मिक हैं. अन्यथा, यदि आपमें पवित्रता नहीं आयी, तो कोई भी धर्म या भगवान में आस्था रखने का कोई औचित्य नहीं है. यह बात गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद ने कही. वे रविवार की शाम गायत्री शक्तिपीठ कल्याणपुर परिसर स्थित शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि जैसा पर्व संकल्प लेने का दिन होता है कि हम अपने आपको कितना पवित्र बना सकते हैं. प्रधान जिला जज ने कहा कि अपने आपको कितन शुद्ध बना सकते हैं, यही हमारे जीवन का ध्येय होना चाहिये. उन्होंने कहा कि जैसा आप किसी भी क्षेत्र में कार्य कर रहे होते हैं, आपके अंदर की पवित्रता ही कार्य को सफल बनाती है. इसी उद्देश्य के साथ हम सभी को अपने जीवन को सफल बनाना चाहिये. इसके पूर्व प्रधान जिला जज श्री प्रसाद ने शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजन और जलाभिषेक किया. उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा की सचिव निभा रंजना लकड़ा और मुंसफ अभिनव त्रिपाठी ने भी शिवजी का पूजन किया. तत्पश्चात जिला जज सहित तीनों न्यायविदों को गायत्री परिवार के प्रधान ट्रस्टी संजय सोनी, देवालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरयू चंद्रवंशी और शोभा सोनी द्वारा अंग वस्त्र और पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के लिखे वाड.मय से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रधान जिला जज ने गायत्री परिवार द्वारा युग निर्माण के किये जा रहे कार्यों की काफी सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे ही प्रयास से समाज में बदलाव आयेगा.

दीप महायज्ञ से हुआ वार्षिकोत्सव का समापन

गायत्री शक्तिपीठ कल्याणपुर परिसर में शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन महाशिवरात्रि की संध्या में दीप महायज्ञ के साथ दोदिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया. दीप महायज्ञ में कल्याणपुर और आसपास के काफी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने भाग लिया. दीप महायज्ञ का संचालन परिव्राजक संतन मिश्र के नेतृत्व में महिला मंडल की टोली ने किया. इस अवसर पर महिला मंडल के जिला समन्वयक शोभा पाठक ने नारी जागरण पर प्रकाश डाला. उनके साथ सह जिला समन्वयक अनिता देवी, मीना कमलापुरी और ममता तिवारी ने युग संगीत एवं कर्मकांड में सहयोग किया. कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक विनोद पाठक ने किया. इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक अखिलेश कुशवाहा, ट्रस्टी प्रभुदयाल प्रजापति, गढ़वा न्यायालय के महेंद्र राम, दफ्तरी धीरज सोनी, भाजपा नेता विनय चंद्रवंशी, संजय कमलापुरी, प्रो संत कुमार, उदय कुमार, अरूण प्रजापति, गौतम विश्वकर्मा, कन्हाई चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद अजीत कुमार, ओम समिति के अध्यक्ष चंद्रमणि कुमार आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ किया गया.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!