देवी धाम महोत्सव में नवाह्न पारायण यज्ञ का समापन, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब


मेराल: मां शायर देवी धाम मंदिर का पाँचवां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में जारी है। महोत्सव के नवें दिन श्रीरामचरित्र मानस नवाह्न पारायण महायज्ञ के समापन अवसर पर भव्य महाभंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, मुखिया उर्मिला देवी, रामसागर महतो, समाजसेवी मुन्ना राम, देवी धाम संचालन समिति के अध्यक्ष संजय भगत, प्रेमचंद प्रसाद और वीरेंद्र साव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मौके पर संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, विनोद प्रसाद, प्रमोद महाजन, सूर्य प्रकाश, डॉ. लालमोहन, नवीन कुमार जायसवाल, महेंद्र, मनोज, विनोद कुशवाहा, अनुज सहित आयोजन समिति के कई पदाधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

समिति अध्यक्ष संजय भगत ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन, सोमवार की रात, भोजपुरी सिनेमा के उभरते कलाकार आर्यन बाबू एवं सुप्रसिद्ध गायिका खुशबू शर्मा अपनी टीम के साथ भव्य भक्ति जागरण प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं विधायक नरेश प्रसाद सिंह द्वारा किया जाएगा।

श्री भगत ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे देवी जागरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!