दिनेश कुमार की पहल से जयनगरा व हेमराजी में बिजली आपूर्ति बहाल

Location: कांडी

कांडी। प्रखंड क्षेत्र के खरौंधा पंचायत के जयनगरा एवं पथरिया पंचायत के हेमराजी गांव में खराब ट्रांसफार्मर के कारण पिछले कुछ दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति शनिवार को बहाल कर दी गई। बिजली नहीं रहने से दोनों गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर बदलकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर ट्रांसफार्मर बदलने की पहल की। इसके बाद दोनों गांवों में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया और उसे स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने दिनेश कुमार के प्रयास की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बाधित रहने से घरेलू कार्यों के अलावा बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी।
जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर वे संबंधित विभाग एवं अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहते हैं, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा, इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका और बीपी डीएवी बने चैंपियन

    कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा, इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका और बीपी डीएवी बने चैंपियन

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर का श्रावणी महोत्सव शोभायात्रा के साथ संपन्न

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर का श्रावणी महोत्सव शोभायात्रा के साथ संपन्न

    दिनेश कुमार की पहल से जयनगरा व हेमराजी में बिजली आपूर्ति बहाल

    दिनेश कुमार की पहल से जयनगरा व हेमराजी में बिजली आपूर्ति बहाल

    एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में खेल प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया उत्साह

    एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में खेल प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया उत्साह

    मेराल थाना प्रभारी पर अवैध वसूली और आय से अधिक संपत्ति के आरोप, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गृह मंत्रालय से स्वतंत्र जांच की मांग की

    मेराल थाना प्रभारी पर अवैध वसूली और आय से अधिक संपत्ति के आरोप, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गृह मंत्रालय से स्वतंत्र जांच की मांग की

    रंका में सड़क दुर्घटना के रूप में दर्ज श्रीकांत रवि की मौत का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी समेत तीन

    रंका में सड़क दुर्घटना के रूप में दर्ज श्रीकांत रवि की मौत का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी समेत तीन
    error: Content is protected !!